लाइव न्यूज़ :

केरल: कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एम आई शनवास का निधन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया शोक

By भाषा | Updated: November 21, 2018 11:41 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने शनवास के निधन पर शोक प्रकट किया है। शनवास के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।

Open in App

कांग्रेस की केरल इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष और वयनाड के सांसद एम आई शनवास का मंगलवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। वह 67 वर्ष के थे।

उन्होंने लोकसभा में दो बार केरल के वयनाड संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने देर रात एक बजे अंतिम सांस ली। उनका दो नवंबर को यकृत (लिवर) का प्रतिरोपण हुआ था। उनका पार्थिव शरीर दोपहर में कोच्चि लाए जाने की उम्मीद है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने शनवास के निधन पर शोक प्रकट किया है। शनवास के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की केरल इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य एमआई शनवास के निधन पर दुख जताया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'वायनाड का दो बार से प्रतिनिधित्व कर रहे एमआई शनवास के जाने से कांग्रेस परिवार ने अपने एक बेहद प्रिय एवं सम्मानित सदस्य को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी संवेदना एवं प्रार्थना है।' 

टॅग्स :केरलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल