लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कांग्रेस, जद(एस) का भाजपा पर हमला, येदियुरप्पा नीत सरकार को हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 जून कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा में कलह खुलकर सामने आने के साथ विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) ने बी एस येदियुरप्पा नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जद (एस) ने दावा किया कि नेतृत्व नहीं रहने के कारण राज्य में अराजकता फैल रही है।

कुछ धड़ों में नेतृत्व में बदलाव को लेकर लगाए जा रहे कयास के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह लगातार पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी ने भाजपा पर कटाक्ष किया। कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमेया ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा में कलह के कारण राज्य में फैली अराजकता के मद्देनजर मैं मांग करता हूं कि राज्यपाल को दखल देना चाहिए और तुरंत भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सत्ता का केंद्र ‘विधान सौध’ के बजाय भाजपा कार्यालय और कुमारकरूपा अतिथि गृह हो गया है क्योंकि मंत्री अपने कार्यालय आते नहीं और जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। सिद्धरमैया ने कहा कि ऐसे समय जब लोग कोविड-19 और लॉकडाउन का सामना कर रहे हैं ‘‘सरकार खुद आईसीयू में पहुंच गयी है।’’

वहीं जद (एस) के नेता कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मीडिया की खबरों में कहा गया है कि मौजूदा नेतृत्व (येदियुरप्पा) को बदलने के लिए नेता की तलाश शुरू हो गयी है लेकिन कोई सुयोग्य व्यक्ति नहीं मिला है।’’ कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘अगर नेतृत्व ही नहीं है तो सरकार का क्या काम...सबसे पहले इसे भंग कर दें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के विधायक खुद ही कह रहे हैं कि मौजूदा नेतृत्व अपेक्षा पर खरा नहीं उतरा है और पद पर बदलाव होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल