कर्नाटक उपचुनाव में दलबदलू को हराना कांग्रेस, जद(एस) का एकमात्र लक्ष्यः सिद्दरमैया 

By भाषा | Updated: November 20, 2019 19:35 IST2019-11-20T19:35:17+5:302019-11-20T19:35:17+5:30

भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ पार्टी को ‘‘फासीवादी’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की कोई संस्कृति नहीं है, भाजपा के किसी भी नेता ने अच्छी संस्कृति नहीं बनायी क्योंकि भाजपा मूलत: एक फासीवादी पार्टी है, वे फासीवाद में यकीन रखते हैं।’’ 

Congress, JD (S) 's only target to defeat Dalbadalu in Karnataka by-election: Siddaramaiah | कर्नाटक उपचुनाव में दलबदलू को हराना कांग्रेस, जद(एस) का एकमात्र लक्ष्यः सिद्दरमैया 

सिद्दरमैया ने यह भी भरोसा जताया कि राज्य के लोग दल बदलने वाले नेताओं को हराएंगे।

Highlightsयह पूछे जाने पर कि क्या जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी भी इस उद्देश्य का समर्थन करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘वह समर्थन करें या न करें।लेकिन हम दोनों का उद्देश्य एक है कि दल बदलने वाले, अयोग्य विधायकों को हराया जाए।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस और उसके पूर्व गठबंधन सहयोगी जद(एस) का मुख्य उद्देश्य दोनों पार्टियों का साथ छोड़ने वाले नेताओं को हराना है जो अब भाजपा के उम्मीदवार हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जद(एस) के विधायक के तौर पर अयोग्य ठहराए गए बागियों को अब लोग पांच दिसंबर को 15 निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनावों में हराएंगे। कांग्रेस के विधायक दल के नेता ने मैसुरू में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारा मुख्य उद्देश्य है कि दल बदलने वाले हारें क्योंकि वे गठबंधन सरकार के गिरने के लिए जिम्मेदार हैं। हम राज्य को भी एक संदेश देना चाहते हैं कि हम दल बदलने का समर्थन नहीं करेंगे।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी भी इस उद्देश्य का समर्थन करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘वह समर्थन करें या न करें, यह अलग बात है लेकिन हम दोनों का उद्देश्य एक है कि दल बदलने वाले, अयोग्य विधायकों को हराया जाए।’’ यह पूछने पर कि क्या दल बदलने वालों को हराने के लिए कांग्रेस-जद(एस) साथ आएंगे, सिद्दरमैया ने कहा, ‘‘रास्ता एक नहीं है, यह अलग है।’’

हालांकि उन्होंने इस पर विस्तार से नहीं बताया। हाल ही में कुमारस्वामी ने यह भी कहा था कि उपचुनावों में उनकी पार्टी की मुख्य रणनीति दल बदलने वालों को हराना है। सिद्दरमैया ने यह भी भरोसा जताया कि राज्य के लोग दल बदलने वाले नेताओं को हराएंगे।

भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ पार्टी को ‘‘फासीवादी’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की कोई संस्कृति नहीं है, भाजपा के किसी भी नेता ने अच्छी संस्कृति नहीं बनायी क्योंकि भाजपा मूलत: एक फासीवादी पार्टी है, वे फासीवाद में यकीन रखते हैं।’’ 

Web Title: Congress, JD (S) 's only target to defeat Dalbadalu in Karnataka by-election: Siddaramaiah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे