लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस-जद(एस) ने मैसूर महापौर चुनाव के लिए हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 01:16 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 फरवरी कांग्रेस और जद (एस) ने बुधवार को महापौर चुनाव के दौरान मैसूर नगर निगम पर भाजपा के नियंत्रण को रोकने के लिए हाथ मिला लिया।

जद (एस) की रुकमिनी एम गौड़ा को नया महापौर चुना गया है जबकि कांग्रेस के अनवार बेग उप महापौर निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव से पहले जद(एस) ने किसी भी पार्टी से गठबंधन करने से इनकार कर दिया था और अपना उम्मीदवार उतार दिया था।

निगम में किसी पार्टी के पास पूर्ण बहुत नहीं था लेकिन तीनों पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतार दिए थे, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया था। भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस और जद(एस) ने आखिरी समय में गठजोड़ करने का फैसला किया।

सूत्रों ने बताया कि जद(एस) गठबंधन के लिए तब तैयार हुई जब कांग्रेस महापौर का पद छोड़ने को राजी हुई।

कांग्रेस विधायक तनवीर सैत ने कहा, "कई दौर की चर्चा के बाद, हमने महापौर का पद जद(एस) को देने का फैसला किया। यह हमारी रणनीति का हिस्सा है ताकि भाजपा को सत्ता से दूर रखा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है