लाइव न्यूज़ :

असम में कांग्रेस ने 212 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:10 IST

Open in App

गुवाहाटी, 23 सितंबर कांग्रेस ने असम में अपने 212 कार्यकर्ताओं को कुछ माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बृहस्पतिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इस चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशानात्मक कार्रवाई समिति के प्रमुख भरत चंद्र नारा ने कहा कि 15 जिला इकाइयों ने उन कार्यकर्ताओं की सूचियां सौंपी हैं जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

पार्टी ने इस मामले पर विचार के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है और 212 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है।

नारा ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान दूसरे दलों के उम्मीदवारों की प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से मदद की।

सबसे ज्यादा लखीमपुर जिले के 51 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद प्रमुख रूप से करीमगंज में 29, धुबरी में 26 और तिनसुकिया में 25 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 60 जबकि इसकी सहयोगी असम गण परिषद ने नौ और यूपीपीएल ने 6 सीटे जीतीं। वहीं कांग्रेस ने 29, एआईयूडीएफ ने 16, बीपीएफ ने 4 सीट जीती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू