लाइव न्यूज़ :

असम में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने ‘आरोप पत्र’ जारी किया

By भाषा | Updated: March 14, 2021 22:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 मार्च असम की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने रविवार को 12 सूत्री ‘‘आरोप पत्र’’ जारी किया तथा उसपर राज्य के लोगों पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) थोपने और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की प्रक्रिया रोकने का आरोप लगाया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने ‘‘जाति-माटी-भेटी’’ की रक्षा का वादा किया था लेकिन इसकी जगह पार्टी ने संशोधित नागरिकता कानून असम के लोगों के पर थोप दिया ।

उन्होंने कहा कि सीएए, असम के लोगों की भाषा, संस्कृति एवं पहचान के लिये खतरा है क्योंकि इसके (सीएए) तहत अवैध प्रवासियों को असम में बसने की व्यवस्था की गयी है।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार असम समझौते और खंड 6 को इसकी भावना के अनुरूप लागू करने में विफल हुयी है, जैसा कि पार्टी ने वादा किया था ।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा एनआरसी को अद्यतन करने के लिये शुरू की गई प्रक्रिया को पूरा करने का वादा किया था, जिससे विदेशी नागरिकों की पहचान में मदद मिलती, लेकिन इस (भाजपा) सरकार ने यह प्रक्रिया ही रोक दी, जिससे उन वास्तविक नागरिकों को परेशानी हुयी, जिनका नाम सूची में नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर