लाइव न्यूज़ :

किसानों को बरगला रही है कांग्रेस : निशंक

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:53 IST

Open in App

देहरादून, 15 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ तंत्र के सहारे वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस अपनी जड़ें हिलने के बाद अब मेहनती अन्नदाताओं को बरगला रही है।

हरिद्वार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निशंक ने कहा कि इन कृषि कानूनों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नदाताओं को असली आजादी दी है लेकिन दुर्भाग्य से विपक्षी दलों द्वारा हमारे मेहनती किसान, अन्नदाताओं को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और विपक्षी दलों को यह हजम नहीं हो रहा है और इसीलिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल किसान आंदोलन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को गलत तथ्य देकर भ्रमित किया जा रहा है कि वह अपनी जमीन का मालिकाना हक खो देगा लेकिन किसान आज भी अपनी जमीन का मालिक है और कल भी रहेगा।

निशंक ने कहा कि किसानों को सशक्त करने तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए नए कृषि कानून लाए गए हैं जिनमें किसानों पर अपनी फसल बेचने को लेकर वर्षों से जारी बंदिशें समाप्त कर दी गयी हैं जबकि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था भी पहले की तरह बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह