लाइव न्यूज़ :

किसानों को बरगला रही है कांग्रेस : निशंक

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:23 IST

Open in App

देहरादून, 15 दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ तंत्र के सहारे वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस अपनी जड़ें हिलने के बाद अब मेहनती अन्नदाताओं को बरगला रही है।

हरिद्वार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निशंक ने कहा कि इन कृषि कानूनों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नदाताओं को असली आजादी दी है और विपक्षी दलों द्वारा हमारे मेहनती किसान, अन्नदाताओं को बरगलाने का कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और विपक्षी दलों को यह हजम नहीं हो रहा है इसीलिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल किसान आंदोलन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को गलत तथ्य देकर भ्रमित किया जा रहा है कि वह अपनी जमीन का मालिकाना हक खो देगा।

मंत्री ने जोर दिया कि किसान आज भी अपनी जमीन का मालिक है और कल भी रहेगा।

निशंक ने कहा कि किसानों को सशक्त करने तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए नए कृषि कानून लाए गए हैं जिनमें किसानों पर अपनी फसल बेचने को लेकर वर्षों से जारी बंदिशें समाप्त कर दी गयी हैं। साथ ही मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था भी पहले की तरह बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा