लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस एक मात्र पार्टी है जो भाजपा को राजनीतिक चुनौती दे सकती है : पायलट

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:52 IST

Open in App

जयपुर, 25 जुलाई राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो भाजपा को राजनीतिक चुनौती दे सकती है।

प्रदेश के टोंक में संवाददाताओं से बातचीत में पायलट ने कहा, ‘‘जनता महंगाई से त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस एक मात्र राजनीतिक दल है जो भाजपा को चुनौती दे सकती है और लोगो को विकल्प दे सकती है।’’

उन्होंने कोरोना वायरस के टीके की कमी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भारत टीका उत्पादन का हब है लेकिन सरकार देश की जनता को पर्याप्त मात्रा में खुराक उपलब्ध कराने में विफल रही है।

पायलट ने राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस तरह के मुद्दों पर पार्टी के भीतर सही मंच पर चर्चा होती है।

उन्होंने कहा कि ‘‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एक बैठक ली है और विस्तृत चर्चा की है। अब कहने को कुछ नहीं बचा है।’’

अपनी टोंक यात्रा के दौरान पायलट ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दो पर चर्चा की। टोंक पायलट का विधानसभा क्षेत्र हैं

इससे पूर्व पायलट ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक में भाग लिया। बैठक को अजय माकन और के सी वेणुगोपाल ने संबोंधित किया था।

दोनों नेताओं ने शनिवार को राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ चर्चा की थी। बैठक में चर्चा के दौरान पार्टी नेताओं ने अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल