लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भाजपा को चुनौती दे सकती है:पायलट

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:12 IST

Open in App

जयपुर, 26 दिसंबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती और उसकी जगह ले सकती है।

पायलट ने कहा कि राजस्थान में भाजपा मजबूत विपक्ष बनने लायक भी नहीं रही है, पार्टी न तो सत्ता में सुशासन दे सकती है और न ही राजस्थान में विपक्ष का काम कर सकती है । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में लगातार हर उपचुनाव और अन्य चुनावों में हार रही है।

उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहेगा और एक बदलाव शुरू हो गया है जिसका इस उपचुनाव में एक परिचय मिलेगा और 2024 में भाजपा को चुनौती देने के लिये कांग्रेस ही वो दल है जो उनको बदल सकता है।

पायलट ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र टोंक में दौरे के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश में आज पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस, खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रही है और केन्द्र सरकार महंगाई को रोकने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार के महंगाई के खिलाफ जनता को जागरूक करने की एक मुहिम छेडी है। उन्होंने कहा कि महंगाई रोकने में यह (केंद्र) सरकार नाकामयाब रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य सरकार के माध्यम से महंगाई को कम करने की कोशिश कर लोगों की मदद की है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का महंगाई को कम करने में कोई लगाव नहीं है उनको सिर्फ जाति, धर्म, भाषा, मंदिर, मस्जिद पर राजनीति करनी है और जनता इस बात को समझ चुकी है क्योंकि काठ की हांडी बार बार नहीं चढती है, इसलिये हमें पूरा विश्वास है कि जनता कांग्रेस के साथ खडी रहेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजना नेता चिंतित हैं और उन्हें डर है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में हार सकती है इसलिये प्रधानमंत्री खुद हर दूसरे दिन उत्तरप्रदेश जा रहे हैं.. मतलब वो समझ रहे हैं कि वहां पर हमारी सत्ता हाथ से खिसक जायेगी।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है और मजबूत विपक्ष बनने लायक भी नहीं रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है