लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सबसे ज्यादा सांप्रदायिक पार्टी, भ्रष्टाचार का जन्म इसके गर्भ से हुआ: तोमर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 22:31 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 मार्च केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे ज्यादा सांप्रदायिक पार्टी है और भ्रष्टाचार ने इसके गर्भ से जन्म लिया है।

गुवाहाटी में संवाददाता सम्मेलन में तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में “सांप्रदायिक शक्तियों” के साथ हाथ मिलाया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, “मैं आपको बता रहा हूं कि भारत में भ्रष्टाचार कांग्रेस के गर्भ से पैदा हुआ था और इस देश की मिट्टी में कांग्रेस से अधिक सांप्रदायिक कोई अन्य राजनीतिक पार्टी नहीं है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ पंथनिरपेक्षता की बात करती है और दूसरी तरफ लोगों को आपस में लड़वाती है।

तोमर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं के विरोध करने के बावजूद पश्चिम बंगाल में एक सांप्रदायिक दल के साथ चुनावी गठबंधन किया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में माकपा नीत वाम मोर्चा, कांग्रेस और हाल ही में बनी पार्टी इंडियन सेकुलर फ्रंट ने गठबंधन किया है।

तोमर ने कहा, “कांग्रेस ने (केरल में) मुस्लिम लीग के साथ भी गठबंधन किया है। असम में उसने (एआईयूडीएफ अध्यक्ष) बदरुद्दीन अजमल के साथ हाथ मिलाया है, जो सांप्रदायिकता का दूसरा नाम है।”

असम में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने आए तोमर ने कहा कि कांग्रेस पंथनिरपेक्षता के बारे में बात करने का अधिकार खो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस