लाइव न्यूज़ :

मोदी विरोध में कांग्रेस अराजक तत्वों, दंगाइयों का साथ दे रही है: भाजपा

By भाषा | Updated: September 8, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आइ सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विरोध में विपक्षी पार्टी पेशेवर प्रदर्शनकारियों, अराजक तत्वों और दंगाइयों का साथ दे रही है। साथ ही उसने दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अपने अस्तित्व के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस आज ‘‘जोड़ने वाली विचारधारा, प्रभावी नेतृत्व और एक मजबूत संगठन’’ रहित पार्टी बनकर रह गई है।

राष्ट्रीय मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में समिति गठित करने के लिए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस समिति का गठन मोदी सरकार के खिलाफ झूठ और छल की राजनीति व दुष्प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। यह स्पष्ट हो गया है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अपने अस्तित्व के लिए सबसे कठिन संघर्ष कर रही है।’’

भाटिया ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर इस समिति को टूलकिट कार्यकर्ताओं, पेशेवर प्रदर्शनकारियों, लगातार विरोध करने, अराजक, दंगाइयों और बाधा उत्पन्न करने वालों के साथ संयुक्त उपक्रम करती दिख रही है।’’

किसानों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस द्वारा सरकार पर हमला किए जाने का उल्लेख करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी पार्टी अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि संसद के पिछले मानसून सत्र में देश ने कांग्रेस की ‘‘कुटिल चाल का कुरूप ट्रेलर’’ देखा था जब बेहद अराजक और अमर्यादित तरीके से कामकाज को बाधित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो