कृषि कानूनों पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है: पूनियां

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:44 IST2020-12-08T21:44:50+5:302020-12-08T21:44:50+5:30

Congress is spreading confusion on agricultural laws: Pooni | कृषि कानूनों पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है: पूनियां

कृषि कानूनों पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है: पूनियां

जयपुर, आठ दिसंबर केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के ‘भारत बंद’ के बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

पूनियां ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है जिसमें वो कभी सफल नहीं होगी। पूनियां के अनुसार संप्रग कार्यकाल के मुकाबले मोदी सरकार ने समर्थन मूल्य एमएसपी में 1.5 गुणा वृद्धि की है जबकि कांग्रेस इसको लेकर भ्रम फैला रही है।

पूनियां के अनुसार मोदी सरकार 24 फसलों के समर्थन मूल्य में 1.5 गुणा बढ़ोतरी कर किसानों को आर्थिक उन्नति के साथ आत्मनिर्भर बना रही है।

भाजपा नेता के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी किसानों की तरक्की के रास्ते खोल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress is spreading confusion on agricultural laws: Pooni

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे