लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कृषि कानूनों को लेकर किसानों और देश की जनता में भ्रम फैला रही है: पूनिया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 00:12 IST

Open in App

जयपुर,25 दिसम्बर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस पर केन्द्र द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर किसानों और देश की जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

पूनिया ने कहा कि देश भर के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ होने वाले किसान आंदोलन का हिस्सा नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यदि सभी किसान आंदोलन के समर्थक होते तो किसानों की संख्या सीमित नहीं होती।

पूनियां ने शुक्रवार को आमेर विधानसभा क्षेत्र के महेशवास में किसान चौपाल में किसानों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग आंदोलन कर रहे है वो जल्द समझ जायेंगे कि कृषि कानून किसानों के हित में है।

उन्होंने कहा कि किसानों को पहली बार 1.5 गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, इस देश में खेती का बजट जब 2013-14 में कांग्रेस की सरकार थी तो 21 हजार करोड़ रुपये होता था जबकि आज खेती का बजट 1.34 लाख करोड़ रुपये है, यह इसलिए है कि हिंदुस्तान का किसान समृद्ध बने एवं नवाचार करें।

डॉ. पूनिया ने कहा कि इस देश का राजनीतिक इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक देश में 50 सालों से अधिक शासन करने का मौका मिला, जब उनको किसानों से इतनी हमदर्दी थी तो वह उन सभी योजनाओं को क्यों लागू नहीं की जो पहले अटल जी ने और अब प्रधानमंत्री मोदी ने लागू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब