लाइव न्यूज़ :

असम में महागठबंधन के कई मामलों पर कांग्रेस धीमी गति से चल रही : एजीएम

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात मार्च असम में महागठबंधन के घटक दल आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) ने गठबंधन के कई मामलों पर कांग्रेस द्वारा ''धीमी गति'' से निर्णय लिए जाने को लेकर रविवार को नाखुशी जाहिर की।

एजीएम ने पहले चरण में 27 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की।

राज्यसभा सांसद एवं एजीएम अध्यक्ष अजित भुयान ने प्रेसवार्ता के दौरान बतदरोबा सीट से लचित बारदोलोई और बोकाखात सीट से प्रणब डोले की उम्मीदवारी की घोषणा की।

भुयान ने कहा कि गठबंधन के भीतर कुछ निश्चित मसले हैं, लेकिन ''हम इसे मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने जा रहे हैं और इसे छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि हमारा मूल उद्देश्य भाजपा को राज्य की सत्ता से दूर करना है।''

उन्होंने कहा, '' एजीएम ने पहले चरण के लिए चार से पांच सीटों की मांग की थी लेकिन विभिन्न कारणों के चलते कांग्रेस ने समस्या की बात कही थी। अंत में हमने बतदरोबा और बोकाखत सीटों के लिए कहा था।''

सांसद ने कहा, हालांकि, कांग्रेस ने बतदरोबा सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया। लेकिन, ''हमने दोस्ताना मुकाबले का निर्णय लिया है।''

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गठबंधन में वरिष्ठ साझेदार होने के नाते कांग्रेस कई मामलों में धीमी गति से चल रही है और मतदभेदों को सुलझाने के लिए अब तक गठबंधन की समन्वय समिति का गठन तक नहीं किया गया है।

एजीएम अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत महंत दिसपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर मतदान तीसरे चरण में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों