किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है कांग्रेस: रुपाणी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 18:43 IST2020-12-25T18:43:04+5:302020-12-25T18:43:04+5:30

Congress is shedding crocodile tears for farmers: Rupani | किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है कांग्रेस: रुपाणी

किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है कांग्रेस: रुपाणी

गांधीनगर, 25 दिसंबर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तब उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया और अब उनके लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है।

सुशासन दिवस पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में रुपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनके कृषि उत्पादों के लिए अच्छी कीमत मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने गुजरात में सात साल तक सरदार सरोवर बांध परियोजना को रोके रखा जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अब किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है। सात साल तक बांध पर गेट बनाने के लिए कांग्रेस ने अनुमति क्यों नहीं दी थी? आप नर्मदा के पानी को समुद्र में जाने दे रहे थे जब किसानों को फसल बचाने के लिए पानी की जरूरत थी। यह सब तब हुआ जब आप (2014 से पहले) सत्ता में थे।”

रुपाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पद संभालने के 17 दिन बाद ही बांध पर गेट लगाने को अनुमति दी थी।

उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार ने अब तक किसानों के हित में कई योजनाओं का कार्यान्वयन किया है।

उन्होंने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री विभिन्न कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को नियमित रूप से बढ़ाते रहते हैं ताकि किसानों को सतत मूल्य मिलता रहे। इस साल गुजरात में मूंगफली को 1,100 रुपये (प्रति 20 किलो) के हिसाब से खरीदा गया। किसानों को इससे पहले ऐसा मूल्य कभी नहीं मिला।”

रुपाणी ने कहा कि इस साल अत्यधिक बारिश के कारण प्रभावित हुए किसानों के लिए राज्य सरकार ने 3,700 करोड़ रुपये के मुआवजे को मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress is shedding crocodile tears for farmers: Rupani

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे