सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक है कांग्रेस : गहलोत

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:51 IST2021-03-09T19:51:21+5:302021-03-09T19:51:21+5:30

Congress is one under the leadership of Sonia Gandhi: Gehlot | सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक है कांग्रेस : गहलोत

सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक है कांग्रेस : गहलोत

जयपुर, नौ मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि कुछ लोगों को यह गलतफहमी है कि गांधी परिवार को सार्वजनिक जीवन में अलग-थलग किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है।

गहलोत ने कहा कि आजादी से पहले से लेकर समाज के सभी वर्गों के लोगों की गांधी परिवार और उसके नेतृत्व पर विश्वास रहा है।

मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘कुछ लोगों को गलतफहमी है कि गांधी परिवार सार्वजनिक जीवन में अलग-थलग पड़ गया है। आजादी से पहले से लेकर आज तक, समाज के सभी वर्ग (जाति, पंथ, धर्म और क्षेत्र) के लोगों का उसपर और उनके नेतृत्व गुणों में यह विश्वास है कि वह किसी के साथ अन्याय नहीं करेगा।'

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में यह भरोसा और आस्था ही है कि देश भर में पूरी पार्टी उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। गहलोत के अनुसार गांधी परिवार कभी भी अलग-थलग नहीं होगा।

गहलोत की प्रतिक्रिया एक समाचार पत्रिका में छपे उस आलेख पर आई है जिसके अनुसार गांधी परिवार सार्वजनिक जीवन में अलग थलग हो गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह मजबूत है। गहलोत के अनुसार विपक्ष में राहुल गांधी अकेले राष्ट्रीय नेता हैं जो आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर राजग सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। गहलोत के अनुसार, ' हमारे यहां गतिशील वायब्रेंट विपक्ष है, हमें एक गतिशील व स्वतंत्र प्रेस की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress is one under the leadership of Sonia Gandhi: Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे