लाइव न्यूज़ :

भाजपा की तरह नहीं है कांग्रेस, असम में सत्ता में आने पर अपने वादे पूरे करेगी : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, 31 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को गुवाहाटी में प्रख्यात कामाख्या मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना की।

मंदिर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा जैसी नहीं है, कांग्रेस चुनावों के दौरान लोगों से किए वादे निभाती है।

यह पूछे जाने पर कि अगर उनकी पार्टी राज्य में चुनाव जीतती है तो वह क्या करेगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने पांच चीजों की गारंटी दी है।’’

कांग्रेस इन ‘पांच वादों’ को कैसे पूरा करेगी, यह पूछने पर कांग्रेस नेता ने पूछा, ‘‘आप जानते हैं कि वादे का मतलब क्या होता है? हम भाजपा की तरह नहीं है, हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में उनकी पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था और सत्ता में आने के बाद इसे पूरा किया।

उन्होंने पांच वादों में से एक का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘असम में हमने चाय बागान कामगारों की दिहाड़ी बढ़ाकर 365 रुपये करने का वादा किया है।’’

गांधी ने छायगांव और बर्खेत्री में चुनावी रैलियां करने से पहले नीलांचल पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ में पूजा अर्चना की। इन जगहों पर छह अप्रैल को अंतिम चरण में चुनाव होंगे।

गांधी भारी बारिश और खराब मौसम के कारण मंगलवार को सिलचर, हफलॉन्ग और बोकाजन में होने वाली रैलियां नहीं कर पाए।

उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर अपने सभी ‘‘पांच वादे’’ पूरा करेगी।

कांग्रेस ने वादा किया है कि वह विवादित नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को असम में लागू नहीं करेगी, पांच लाख युवकों को रोजगार मुहैया कराएगी, सभी घरों को हर महीने 200 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराएगी, प्रत्येक गृहणी को 2,000 रुपये की मासिक सहायता देगी और साथ ही चाय बागान कामगारों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाएगी।

राज्य में दूसरे चरण में 39 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा और छह अप्रैल को अंतिम चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह