लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को रोकने के मूड में नहीं है कांग्रेस, आप के साथ गठबंधन अधर में: संजय सिंह

By भाषा | Updated: April 18, 2019 05:43 IST

आप ने दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुये कहा है, ‘‘लगता है कांग्रेस मोदी को रोकने के मूड में नहीं है।

Open in App

आप ने दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुये कहा है, ‘‘लगता है कांग्रेस मोदी को रोकने के मूड में नहीं है। बातचीत पूर्णविराम की ओर अग्रसर है।’’ आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बयानों का हवाला देते हुये कहा कि कांग्रेस का रवैया बताता है कि वह मोदी को रोकने के मूड में नहीं है। गठबंधन के प्रयासों में हो रही देरी के लिये कांग्रेस जिम्मेदार है।’’

आप के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व के साथ बातचीत जारी है। पार्टी ने कांग्रेस के समक्ष दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ की 18 सीटों में से कांग्रेस को दस, आप को पांच और जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तीन सीट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है। सिंह को आप नेतृत्व ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत के लिये अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रयास अब पूर्ण विराम की ओर हैं। हमारी पार्टी अपने प्रचार अभियान में बहुत आगे बढ़ चुकी है।’’

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुलाम नबी आजाद के साथ मेरी मुलाकात हुई तो मैंने यही कहा कि इस वक्त मोदी को रोकना जरूरी है, इसलिए हरियाणा में कांग्रेस छह, जजपा तीन और आप एक सीट पर चुनाव लड़े। हम दिल्ली में 4:3 के फार्मूले के लिए तैयार हैं।’’ सिंह ने कांग्रेस के रुख पर निराशा जताते हुये कहा, ‘‘हमने बहुत प्रयास कर लिया। कांग्रेस के सारे नेतृत्व से बात कर ली, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस, भाजपा और मोदी को रोकने के मूड में है। ’’

गौरतलब है कि कांग्रेस दिल्ली में आप से 4:3 के फार्मूले के तहत तालमेल की पेशकश कर चुकी है, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में गठबंधन पर जोर दे रही है। आप सूत्रों का कहना था कि अगर गठबंधन सिर्फ दिल्ली में होगा तो फिर 5:2 फार्मूले पर होगा। भाषा निर्मल हक हक निर्मल नरेश नरेश

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल