लाइव न्यूज़ :

बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, UPA-2 के दौरान तय हुई राफेल की कीमत को क्यों नहीं बता पा रही कांग्रेस

By अनुभा जैन | Updated: November 5, 2018 23:19 IST

मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है यह जनता, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट भी जान चुका है। कांग्रेस ने फर्जी वोटरों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की एवं उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

Open in App

केन्द्रीय जल संसाधन, गंगा विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर सरकार में आने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रेस वार्ता कर तथ्यहीन और बिना आंकड़ों के बातें कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन, जनता समझदार और परिपक्व है, जो समय-समय पर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करती है। मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है यह जनता, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट भी जान चुका है। कांग्रेस ने फर्जी वोटरों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की एवं उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। जब चुनाव आयोग ने उनसे बात करनी चाही तब कांग्रेस के नेता कमलनाथ एवं सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया था तथा इस दौरान भी कांग्रेस का झूठ जनता के सामने आया। इसी तरह कांग्रेस के झूठ समय-समय पर सामने आते रहते है।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस झूठ के सहारे से राफेल का मुद्दा उछालने में लगी है। जबकि, दो देशों की सरकार के बीच राफेल सौदा हुआ था, ना की किसी बिचैलिये के माध्यम से। कांग्रेस को इसलिए पीड़ा होती है कि कांग्रेस को इसमें कमीशन नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि यूपीए प्रथम में जो दरें तय हुई थी कांग्रेस उसकी रेट बता रही है, लेकिन यू.पी.ए. द्वितीय की दरें बताने में घबरा रही है, क्योंकि वह भाजपा की दरों से ज्यादा है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली से आये हुए कांग्रेस नेताओं को राजस्थान की जमीनी हकीकत की समझ नहीं है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाखों लोग फायदा मिल रहा है। जैसे भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर कहा कि इस योजना के माध्यम से अब कोई भी ईलाज के लिए मोहताज नहीं है। इस योजना से 1 करोड़ परिवारों के 4.5 करोड़ लोगों को कैशलेस ईलाज के लिए 3 लाख 30 हजार रूपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया और सभी सरकारी व 774 निजी अस्पताल इस योजना में शामिल है, जिससे अब तक 22 लाख लोगों ने कैशलेस ईलाज करवाया। वहीं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 लाख से अधिक घरों का निर्माण हुआ है एवं उज्जवला योजना के तहत 37.2 लाख परिवारों को एलपीजी गैस कनैक्शन उपलब्ध हुआ है। वहीं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत 15681 छूट चुके गाँव एवं ढ़ाणियों में पहली बार भाजपा सरकार ने बिजली पहुँचायी है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में 21 लाख नये घरेलु बिजली कनैक्शन दिये जा चुके है।

राजस्थान की जनता ने वर्षों तक कांग्रेस के कुशासन को भी देखा है, जिसमें जनकल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में अन्तिम स्थान पर रहता था। जबकि भाजपा सरकार की हर योजना प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति को लाभ पहुँचा रही है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया