लाइव न्यूज़ :

असम में एआईयूडीएफ की बैसाखी पर आगे बढ़ रही है कांग्रेस: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 मार्च केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में अपने चुनाव अभियान को ‘आउटसोर्स’ कर दिया है और एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल द्वारा पेश ‘‘बैसाखी’’ पर चल रही है।

कांग्रेस ने अजमल के आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के साथ गठबंधन किया है, जिसके बारे में माना जाता है कि उसे राज्य की लगभग 35 प्रतिशत मुस्लिम आबादी के बीच एक बड़ा समर्थन हासिल है।

सिंह ने कहा कि अजमल के साथ गठबंधन करके कांग्रेस ने राज्य में अपने सबसे बड़े नेताओं में से एक स्वर्गीय तरुण गोगोई की विरासत को नष्ट कर दिया है जो 15 वर्षों तक असम के मुख्यमंत्री थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोगोई अजमल या उनकी पार्टी के साथ किसी भी गठबंधन के विरोध में थे, क्योंकि वे राज्य के लोगों की भावनाओं के प्रति संवेदनशील थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लोगों को इसका स्पष्टीकरण देना बनता है कि क्या उन्होंने बदरुद्दीन अजमल के रूप में तरुण गोगोई का स्थानापन्न खोज लिया है जिन्हें वे अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में "पेश’’ करने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कांग्रेस ने असम में अपने चुनाव अभियान को ‘आउटसोर्स’ कर दिया है और एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल द्वारा दी गई बैसाखी पर खुद को आगे बढ़ा रही है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 साल के शासन ने असमिया मानस में अलगाव की भावना उत्पन्न की और एक ऐसी स्थिति उत्पन्न की जिसमें केंद्र के किसी भी कांग्रेसी मंत्री ने बहुत कम ही राज्य का दौरा किया और जब किया भी तो उसे भारत के एक मंत्री का दौरा बताया जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल