लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसानों को भ्रमित कर रही : स्मृति

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:54 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 25 दिसंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए नये कृषि कानूनों के बारे में किसानों में भ्रम फैला रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि किसान नई तकनीक के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाना चाहता है, जिससे कांग्रेस को तकलीफ हो रही है।

अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आई स्मृति ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कांग्रेस अपनी सियासत चमकाने के लिए देश के किसानों के बीच भ्रम फैला रही है। कांग्रेस नए कृषि कानूनों के बारे में यह झूठ बोल रही है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था और मंडियों को समाप्त कर रही, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के किसान कृषि की आधुनिक तकनीक अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस को इससे तकलीफ हो रही है।

स्मृति ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कर्ज माफी की थी, जिससे अमेठी के 40 हजार किसानों का 196 करोड़ रुपए का कर्ज माफ हुआ था। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की किसान सम्मान योजना के तहत अमेठी के तीन लाख 27 हजार किसानों को लाभ मिल रहा है।

इससे पहले, स्मृति ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर ब्लाक में किसानों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया ''कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश के किसानों से झूठ बोल कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।''

स्मृति ने गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा ''आज जो किसानों पर झूठे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, उन्हें गुमराह कर रहे हैं, उनके (राहुल के) जीजा जी तमाम किसानों की जमीन हड़प कर बैठे हुए हैं।’’

स्मृति ने राहुल को बहस की चुनौती देते हुए कहा,‘‘ उनमें हिम्मत है, तो अमेठी के किसान के बीच आएं। मैं उनसे किसानों के मुद्दे पर बहस करने को तैयार हूँ।''

अमेठी से भाजपा सांसद ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं।

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘‘आपकी जमीन न तो बिकेगी, न गिरवी होगी। बल्कि किसानों को उनकी उपज की कीमत 72 घंटे के अंदर मिल जाएगी। लेकिन, राहुल गांधी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। अमेठी से उनका बोरिया बिस्तर बंध चुका है, अब देश से भी बंधने वाला है। यही कारण है कि उनमें (राहुल में) और कांग्रेस में बौखलाहट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे