लाइव न्यूज़ :

अपने विधायकों को डरा रही है कांग्रेस : पूनियां

By भाषा | Updated: June 12, 2021 23:42 IST

Open in App

जयपुर, 12 जून राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपने ही विधायकों के फोन टैप करके उन्हें धमका रही है।

पूनियां ने किसी विधायक का नाम लिये बिना ट्वीट किया, ‘‘आज फिर से कांग्रेस के एक विधायक कह रहे हैं कि “कई विधायक कहते हैं कि उनके फोन टेप हो रहे हैं, जासूसी हो रही है” कांग्रेस बताए कि ये विधायक कौन हैं?’’

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने ही विधायकों को डरा रही है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कांग्रेस के किस विधायक ने फोन टैपिंग को लेकर बयान दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं-बच्चियों के प्रति बढ़े रहे अपराधों को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा ।

डॉ. पूनियां ने कहा कि राज्य में बलात्कार के मामले अब बहुत आम हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गहलोत सरकार के ढुलमुल रवैये से अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। राज्य सरकार किस रीति और नीति से चल रही है, इन घटनाओं से यह स्पष्ट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे