लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस जिंदा हो रही है, सोनिया गांधी हमारी नेता हैं और रहेंगी, राहुल वापसी जल्द करेंगे ः एंटनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 20:58 IST

एंटनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राहुल गांधी की भी फिक्र मत कीजिये, वह और अधिक ताकत के साथ वापसी करेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या सोनिया गांधी को विधानसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देना चाहिये।

Open in App
ठळक मुद्देएंटनी ने कहा कि जिन्होंने यह सवाल पूछा है उन्हें कांग्रेस को लेकर "बेवजह परेशान" होने की जरूरत नहीं है।इसके बजाय उन्हें अपने लेखन को लेकर चिंतित होना चाहिये।

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की नेता हैं और जब तक पार्टी चाहेगी तब तक वह हमारी नेता रहेंगी।

एंटनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राहुल गांधी की भी फिक्र मत कीजिये, वह और अधिक ताकत के साथ वापसी करेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या सोनिया गांधी को विधानसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देना चाहिये, इसपर एंटनी ने कहा कि जिन्होंने यह सवाल पूछा है उन्हें कांग्रेस को लेकर "बेवजह परेशान" होने की जरूरत नहीं है और इसके बजाय उन्हें अपने लेखन को लेकर चिंतित होना चाहिये।

एंटनी ने कहा, "सोनिया जी हमारी सर्वोच्च नेता हैं। वह कांग्रेसी हैं और जब तक पार्टी चाहेगी तब तक कांग्रेस को कामयाबी की ओर ले जाती रहेंगी। पूरी कांग्रेस पार्टी के सर्वसम्मत अनुरोध के कारण उन्होंने बलिदान दिया। सोनिया गांधीजी को लेकर चिंतित न हों।

वह हमारी अध्यक्ष हैं और जब तक पार्टी चाहे वह काम करती रहेगीं।" लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन और राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में कुछ माह तक नेतृत्व को लेकर उहापोह की स्थिति रही। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीदिल्लीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल