लाइव न्यूज़ :

सुलह के फार्मूले को अंतिम रूप दे रही है कांग्रेस : रावत बोले-अमरिंदर, सिद्धू मिलकर काम करेंगे

By भाषा | Updated: July 15, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई कांग्रेस नेतृत्व पार्टी की पंजाब इकाई में कलह को खत्म करने के लिए सुलह के फार्मूले को अंतिम रूप में देने में जुटा हुआ है और इसको लेकर बृहस्पतिवार को भी बैठकों का सिलसिला चलता रहा।

इस बीच, कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने कहा कि इस संकट के समाधान के लिए फार्मूला जल्द सामने आएगा और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू साथ काम करेंगे।

रावत ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ लंबी मंत्रणा की। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘कांग्रेस अलाकमान पंजाब में संकट को खत्म करने के फार्मूले को अंतिम रूप दे रहा है। यह संकट जल्द खत्म होने की संभावना है।’’

पार्टी के पंजाब प्रभारी रावत ने यह भी कहा कि अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे और उनके इस पद पर रहते हुए कांग्रेस चुनाव में उतरेगी।

सूत्रों का कहना है कि इस इस फार्मूले पर आलाकमान गंभीरता से विचार कर रहा है कि सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने की स्थिति में उनके साथ एक दलित और एक हिंदू नेता को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए ताकि सियासी संकट को खत्म करने के साथ जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरण को भी साधा जा सके।

इस बीच, अमरिंदर सिंह और सिद्धू दोनों ने चंडीगढ़ में अपने समर्थकों के साथ बैठकें की।

इस सियासी गहमागहमी के बीच मीडिया के एक हिस्से में खबर आई कि अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने इसे खारिज करते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में खुलकर कलह देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

पार्टी में कलह को दूर करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने मुख्यमंत्री समेत पंजाब कांग्रेस के 100 से अधिक नेताओं की राय ली और फिर अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी।

पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सिद्धू भी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण