लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया का फूटा गुस्सा, कहा- कोरोना के समय कांग्रेस कर रही है झूठ की राजनीति

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:27 IST

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार की नीति थी कि सबसे पहले कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाए लेकिन यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को टीका लगता।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है।कोरोना वायरस से निपटने में सरकार की नाकामी ने विपक्ष को उन पर हमला करने का मौका दे दिया है।

भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर महामारी के समय ‘‘झूठ की राजनीति’’ करने का आरोप लगाया। बीजेपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार स्पष्ट नीति और मुख्यमंत्रियों से सलाह मश्विरा कर कोविड-19 का प्रभावी मुकाबला कर रही है। कांग्रेस ने महामारी के प्रबंधन के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था।

इसके जवाब में भाजपा ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस क्या कहती है और क्या करती है, उसमें निरंतरता का अभाव है। डिजिटल माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था लॉकडाउन समाधान नहीं है लेकिन अब वह और उनकी पार्टी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने की वकालत कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के इस काल में कांग्रेस के रवैये में एकरूपता नहीं रही है। वह चाहे टीका हो, लॉकडाउन हो या फिर कोई अन्य मुद्दा। संकट के इस समय में कांग्रेस लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ की राजनीति कर रही है।" उन्होंने कहा कि भारत में निर्मित टीकों को लेकर कांग्रेस के रवैये से पता चला कि वह वैज्ञानिकों, चिकित्सकों और अन्वेषकों पर विश्वास नहीं करती। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान जिस प्रकार नीतिगत संकट था, वैसा मोदी सरकार में नहीं है बल्कि इसके विपरीत मोदी सरकार एक स्पष्ट नीति के साथ और मुख्यमंत्रियों की सलाह आगे बढ़ रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनाभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह