लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के समय कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही हैः सिंधिया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:05 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 11 जून कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि एवं मंहगाई को लेकर किए गये विरोध प्रदर्शन पर भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के समय कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है।

कांग्रेस द्वारा प्रदेश में आज पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि एवं मंहगाई पर प्रदर्शन करने के बारे में पूछे गये सवाल पर सिंधिया ने कहा, ‘‘आपदा के समय कांग्रेस राजनीति कर रही है और इससे निम्न स्तर नहीं हो सकता। कांग्रेस ने पहले कोरोना वायरस रोधी टीकों को बेकार बताया और अब वही पार्टी कह रही है कि टीका उपलब्ध कराओ।’’

उन्होंने कहा कि विश्व के किसी देश को अनुमान नहीं था कि कोरोना वायरस से ऐसी महामारी फैलेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका से लेकर ब्रिटेन सभी देश प्रभावित हुए और इसके कारण सभी देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि भारत में भी आर्थिक समस्याएं हैं और कुछ स्थिति में सुधार हुआ है तथा आने वाले समय में मंहगाई भी कम होगी।

सिंधिया ने बताया कि प्रदेश सरकार के साथ सभी मंत्री और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मिलकर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस महामारी की किसी भी लहर का सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है और इस साल दिसंबर तक 18 वर्ष से ऊपर की आबादी को टीका लग जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos