कांग्रेस अंबेडकर को लेकर कर रही है दुष्प्रचार : सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस से मांफी मांगने के लिए कहा

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 24, 2024 18:35 IST2024-12-24T18:34:58+5:302024-12-24T18:35:23+5:30

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कांग्रेस बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर भ्रम फैला रही है। दुष्प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस और सपा जैसे दल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर वितंडाबाद फैला रहे। जनता को भ्रमित करने वाले कांग्रेस और सपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Congress is doing false propaganda about Ambedkar says CM Yogi | कांग्रेस अंबेडकर को लेकर कर रही है दुष्प्रचार : सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस से मांफी मांगने के लिए कहा

कांग्रेस अंबेडकर को लेकर कर रही है दुष्प्रचार : सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस से मांफी मांगने के लिए कहा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (यूपी) में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान की खिलाफत कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता प्रदेश के हर जिले में की। इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) को अपने निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कांग्रेस बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर भ्रम फैला रही है। दुष्प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस और सपा जैसे दल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर वितंडाबाद फैला रहे। जनता को भ्रमित करने वाले कांग्रेस और सपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

बाबा साहब भारत माता के महान सपूत थे : योगी 

सीएम योगी के अनुसार, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत माता के महान सपूत थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की। अर्थव्यवस्था और कानून के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ डिग्री अर्जित कर बाबा साहब ने भारत को अपने उस ज्ञान से आलोकित करने में अपनी पूरी ताकत लगाई। उन्होंने देश की आजादी में और संविधान के निर्माण में बड़ा योगदान दिया है। हर भारतवासी उनके प्रति सम्मान रखता है। भारत के संविधान शिल्पी के रूप में हर भारतवासी बाबासाहब के लिए सम्मान का भाव रखता है। भाजपा ने हमेशा ही उन्हें सम्मान दिया है और भाजपा उनके प्रति सम्मान का भाव रखते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए काम कर रही है। सीएम योगी ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही सर्वाधिक दलित और वंचितों की भलाई के लिए काम किया जा रहा है। 

कांग्रेस ने बाबा साहब का सम्मान नहीं किया : योगी 

वही दूसरी तरफ कांग्रेस ने हमेशा की बाबा साहब का अपमान किया है। देश जानता है कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया। मुख्यमंत्री योगी का कहना था कि कौन नहीं जानता कि नेहरू नहीं चाहते थे, कि बाबा साहब संविधान सभा का हिस्सा बने। गांधी जी के हस्तक्षेप के बाद ही बाबा साहब को ड्राफ्टिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया। कांग्रेस ने बाबा साहब को 1952 और 1954 के उपचुनाव में कांग्रेस ने पराजित करवाया। पंडित नेहरू वहां बाबा साहब के खिलाफ प्रचार करने गए। कांग्रेस ने कहीं बाबा साहब का स्मारक नहीं बनने दिया। दलितों और वंचितों को अपमानित करने का कांग्रेस का काला अध्याय है। कमोवेश यही परिपाटी समाजवादी पार्टी ने भी अब अपनाई है। सपा सरकार में बाबा साहब के नाम पर बने संस्थानों के नाम हटा दिए गए थे। यह दावा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल असंवैधानिक और अनैतिक आचरण कर रहे हैं। इस दोनों दलों को माफ़ी मांगनी चाहिए।

Web Title: Congress is doing false propaganda about Ambedkar says CM Yogi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे