लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस राकांपा, एमजीपी व जीएफपी के साथ चुनावी गठजोड़ पर कर रही है चर्चा

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:46 IST

Open in App

पणजी, 15 नवंबर कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ अगले साल होने वाले गोवा विधानसाभा चुनाव में गठबंधन की संभावना को लेकर बातचीत कर रही है।

एआईसीसी गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने पत्रकारों से कहा कि इन सभी दलों का विचार है कि गोवा को भाजपा के नेतृत्व वाली "भ्रष्ट और सांप्रदायिक" सरकार से छुटकारा दिलाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “अगर यह गठबंधन साकार होता है तो इसका मुख्य उद्देश्य गोवा में पांच साल के लिए एक स्थिर सरकार देना होगा।” गोवा में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं।

जीएफपी और एमजीपी पिछले पांच वर्षों में कुछ समय के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा रही हैं।

चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को रेखांकित करते हुए राव ने कहा कि उनकी पार्टी उन लोगों के साथ गठजोड़ के लिए तैयार है जो गोवा को समझते हैं, मिट्टी से जुड़े हैं और गोवा की संस्कृति और समुदाय को समझते हैं।

वर्ष 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं और भाजपा को 13 सीटें मिली थी। हालांकि, भाजपा ने दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया।

पिछले पांच साल में कांग्रेस के 13 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं और ज्यादातर भाजपा में चले गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक लुइज़िन्हो फलेरो हाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू