लाइव न्यूज़ :

'गुपकर गैंग' के गठन के पीछे कांग्रेस का हाथ : भाजपा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 19:10 IST

Open in App

जम्मू, छह दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को आरोप लगाया कि ''गुपकर गैंग'' के गठन के पीछे कांग्रेस का हाथ है। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली की मांग को लेकर मुख्यधारा के सात दलों ने मिलकर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) का गठन किया है।

पीएजीडी के घटक दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) पर निशाना साधते हुए हुसैन ने कहा कि दोनों दलों के नेताओं ने पिछले 70 वर्षों में जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया।

कश्मीर से जम्मू पहुंचने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने आरोप लगाया, '' कांग्रेस दावा करती है कि वह गुपकर गैंग का हिस्सा नहीं है लेकिन सच्चाई यह है कि वही सिर्फ एक ऐसी पार्टी है जोकि पर्दे के पीछे है। वह कांग्रेस ही थी जिसने गुपकर गैंग के गठन की योजना बनाई और गठबंधन के सभी दल इसकी कठपुतली हैं।''

हुसैन कश्मीर में जिला विकास परिषद में किस्मत आजमा रहे पार्टी उम्मीदवारों के लिए पिछले करीब 15 दिनों से प्रचार करने में जुटे हुए थे। वह सोमवार को डोडा जिले में प्रचार के लिए जा सकते हैं।

हुसैन ने कहा, '' हमारे प्रतिद्वंद्वी 'विकास' शब्द से काफी दूर हैं क्योंकि उन्होंने पिछले 70 वर्षों में कुछ भी नहीं किया। वे भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां