लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस एक गैर संजिदा पार्टी है, सिर्फ चुनाव में सक्रिय होती है: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस एक गैर संजीदा पार्टी है जो सिर्फ चुनाव के वक्त पर ही सक्रिय होती है।

सिंह ने कहा कि भाजपा असम में अपनी सक्रियता की वजह से विधानसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में धर्म के आधार पर मतों को बांटने की दिशा में काम किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री और असम में भाजपा के सह प्रभारी सिंह ने कहा, “ कांग्रेस का यह गैर संजीदा रवैया लोगों में स्पष्ट हो चुका है जो भाजपा में न सिर्फ अति गंभीरता और प्रतिबद्धता देखते हैं, बल्कि लोगों के साथ-साथ पार्टी पदानुक्रम के प्रति जवाबदेही की गहरी भावना भी देखते हैं।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के विपरीत चुनाव के समय में भाजपा का हर कार्यकर्ता सक्रिय हो जाता है।

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ हर कार्यकर्ता दिन-रात काम करता है। कांग्रेस एक गैर संजीदा पार्टी है और वह सिर्फ चुनाव के समय में ही सक्रिय रहती है और धर्म के नाम पर वोटों को बांटने के लिए काम करती है। ”

उन्होंने दावा किया कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले विकास के एजेंडे में विश्वास है, इसलिए भाजपा लगातार दूसरी बार असम में सरकार बनाएगी। साथ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बनाई गई रणनीतिक योजना भी हैं।

सिंह ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने राज्य में आक्रमकता से प्रचार किया।

उन्होंने दावा किया कि दूसरी ओर, प्रियंका गांधी असम की अपनी पहली यात्रा के दौरान चाय के बागान गईं और बिना मौसम के ही चाय की पत्तियां तोड़ना शुरू कर दिया।

असम में तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव मंगलवार को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे