कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन चेक-अप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती
By धीरज पाल | Updated: February 2, 2020 20:36 IST2020-02-02T19:42:34+5:302020-02-02T20:36:57+5:30
सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन चेक-अप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती
दिल्ली की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की रविवार (2 फरवरी) को अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनिया गांधी रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।
Congress interim President Sonia Gandhi admitted to Sir Ganga Ram Hospital in Delhi. More details awaited. pic.twitter.com/KxFujiYH1y
— ANI (@ANI) February 2, 2020
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी कुछ जांच की जाएगी । सोनिया के एक विश्वस्त सहयोगी ने बताया कि संभवत: उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी। गौरतलब है कि शनिवार को लोकसभा में आम बजट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष संसद में अनुपस्थित थीं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट)