लाइव न्यूज़ :

महंगाई पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, 14 नवंबर से शुरू करेगी ‘जनजागरण अभियान’

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए 14 नवंबर से राष्ट्रव्यापी ‘जन जागरण अभियान’ शुरू करेगी जिसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में पदयात्रा करेंगे तथा वे जनसंवाद एवं दूसरे संपर्क कार्यक्रमों के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली सतत आंदोलन संबंधी कांग्रेस की समिति ने महंगाई के मुद्दे पर ‘जन जागरण अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम तय किए हैं जिसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस कार्य समिति ने स्वीकृति प्रदान की है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘चलता जा रहा है भाजपा सरकार का जन उत्पीड़न अभियान, अब चलेगा कांग्रेस का जन जागरण अभियान, अन्याय का जवाब लेकर रहेंगे।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं। जनता परेशान है। ऐसे में हम जन जागरण अभियान आरंभ कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे और महंगाई के मुद्दे पर उन्हें जागरुक करेंगे।’’

कांग्रेस महासचिव के मुताबिक, 14 से 29 नवंबर के बीच चलने वाले इस अभियान के तहत एक सप्ताह तक पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा हर सुबह प्रभात फेरी से आरंभ होगी।

उन्होंने बताया कि 12 से 15 नवंबर तक महाराष्ट्र के वर्धा में कई कार्यकर्ताओं को प्रशक्षिण दिया जाएगा और इसमें 14 नवंबर का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनजागरण अभियान पर केंद्रित होगा।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘जनजगारण अभियान को लेकर सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा...इसके साथ ही कांग्रेस टोल-फ्री नंबर भी जारी करेगी जिस पर इस अभियान के समर्थक मिस्ट कॉल कर सकते हैं।’’

उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालयों में कंट्रोल रूप स्थापित किए जाएंगे जो जन जागरण अभियान पर निगरानी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी प्रदेश इकाइयों और जिला इकाइयों से कहा है कि वे इस कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ें।

वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में महंगाई के मुद्दे का असर देखने को मिलेगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को अपना बजट संभालने में दिक्कत आ रही है। इस पूरे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। पहले हमने महंगाई के विषय को लिया है। बाद में दूसरे विषयों को भी लिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने महसूस किया कि हमारे आंदोलनों में कार्यकर्ता शामिल होते हैं, लेकिन जिस तरह से आम जनमानस को शामिल होना चाहिए, वो नहीं हो पाते। इसलिए सतत आंदोलन कार्यक्रम के लिए समिति बनी। अब हम अपना कार्यक्रम लेकर आए हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हम नेताओं से आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने क्षेत्रों में पदयात्रा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे