लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को लेकर ठेकेदारों की शिकायतों की जांच कराने की मांग की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 नवंबर कर्नाटक में ठेकेदारों के संगठन की ओर से लगाये गये रिश्वत के आरोपों के संबंध में उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने की अपनी मांग पर कायम कांग्रेस ने अधिकारियों द्वारा की जाने वाली जांच की विश्वसनीयता पर शनिवार को सवाल उठाया।

विपक्षी दल ने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर गौर करने के लिए सदन की एक समिति गठित करने का भी आग्रह किया है।

ठेकेदारों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने जांच का आदेश दिया था। मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) राकेश सिंह से 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कार्य के संबंध में निविदा प्रक्रिया या बिल भुगतान में किसी भी तरह की अनियमितता पर रिपोर्ट मांगी और अनियमितताओं की शिकायतों की जांच करने को कहा।

जुलाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे अपने पत्र में ‘कर्नाटक स्टेट कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन’ ने मंत्रियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों और अन्य लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का दावा करते हुए उन पर अनुबंध को मंजूरी देने के लिए निविदा राशि का 30 प्रतिशत तक और लंबित बिल को जारी करने के संबंध में 5-6 प्रतिशत की धनराशि मांग करने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले दस वर्षों की जांच कर लें, हमें कोई आपत्ति नहीं है। इसमें जो भी शामिल है, चाहे वह कांग्रेस से हो या जनता दल (सेक्युलर) या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से, दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए, क्योंकि यह जनता का पैसा है, इसके लिए एक उचित खाता होना चाहिए।’’

अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश सिंह जांच कैसे करेंगे, यह सवाल उठाते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘‘वह (सिंह) एक अच्छे अधिकारी हो सकते हैं, यह अलग विषय है। उच्चतम न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा जांच कराने का आदेश दें या सदन की समिति गठित करें। मैं सदन की समिति से जांच कराने की मांग करता हूं, भले उनकी ही पार्टी (सत्तारूढ़ दल) के सदस्य को इसका अध्यक्ष बनाया जाए।’’

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख शिवकुमार ने कहा कि सरकार सदन की समिति का गठन ही कर दे क्योंकि वे न्यायिक समिति की जांच के लिए सहमत नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी सत्र के दौरान राज्य विधानमंडल में इस मुद्दे को उठाएगी।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘यह ठेकेदारों के संगठन की शिकायत है, इस पंजीकृत संगठन से एक लाख सदस्य जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो