लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री और ‘तेलंगाना के बेटे’ राव की मौत के बाद अनदेखी की: शाह

By भाषा | Updated: November 25, 2018 22:18 IST

अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राव को उचित तरीके से अंतिम विदाई भी नहीं दी जिनका 2004 में निधन हुआ था।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री और ‘तेलंगाना के बेटे’ पी वी नरसिम्हा राव की मौत के बाद उनकी ‘‘अनदेखी’’ की और इस पर मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राव को उचित तरीके से अंतिम विदाई भी नहीं दी जिनका 2004 में निधन हुआ था। उस वक्त कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी। 

यहां सिद्दीपेट जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने गांधी से पूछा कि वह राव की मौत के बाद उनके साथ हुए बर्ताव पर जवाब दें। तेलंगाना में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव होना है। 

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधीजी अब कह रहे हैं कि हर किसी को प्यार से जीना चाहिए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब तेलंगाना के बेटे और हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव का निधन हुआ, (क्यों) उनके पार्थिव शरीर को कोई सलामी नहीं दी गई और उसे क्यों हैदराबाद भेज दिया गया।’’ 

शाह ने कहा, ‘‘मैं उनसे (गांधी) पूछना चाहता हूं कि तेलंगाना के बेटे के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया गया?’’

टॅग्स :विधानसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया