लाइव न्यूज़ :

दिल्ली को अगले सप्ताह तक मिल सकता है नया कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी इन नामों पर कर रही हैं विचार 

By शीलेष शर्मा | Updated: September 6, 2019 00:29 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह के प्रारंभ तक दिल्ली को कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिलने के संकेत है. इसी सिलसिले में पांच सितम्बर की शाम पार्टी अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से लंबी चर्चा की.

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न नेताओं से मिले सुझावों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोई निर्णय लेगीं.पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार दिल्ली के नेताओं में इस बात को लेकर विवाद बना हुआ है कि नया अध्यक्ष पुरानी पीढ़ी का कोई नेता हो अथवा किसी नये युवा चेहरे को पार्टी की बागडोर सौंपी जाए. 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर दिल्ली के नेताओं में चल रही खींचातान से परेशान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नये अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले विभिन्न स्तरों पर दिल्ली के सभी बड़े कांग्रेसी नेताओं से विचार-विमर्श कर रही है ताकि आम सहमति के आधार पर पार्टी की किसी नेता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सके. 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह के प्रारंभ तक दिल्ली को कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिलने के संकेत है. इसी सिलसिले में आज शाम पार्टी अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से लंबी चर्चा की. जिन लोगों से मुलाकात हुई  उनमें अजय मकान, अरविंद सिंह लवली, जे.पी.अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, के नाम शामिल है. इससे पूर्व अशोक वालिया और अरविंद सिंह लवली से सोनिया पहले ही मुलाकात कर चुकी है. 

इनके अलावा राजेश लिलोठिया, महाबल मिश्र, जयकिशन, जयवीर सिंह नागर, भी सोनिया गांधी से मिलकर किसी युवा चेहरे को पार्टी का नेतृत्व सौंपने की वकालत कर चुके है. पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार दिल्ली के नेताओं में इस बात को लेकर विवाद बना हुआ है कि नया अध्यक्ष पुरानी पीढ़ी का कोई नेता हो अथवा किसी नये युवा चेहरे को पार्टी की बागडोर सौंपी जाए. 

विभिन्न नेताओं से मिले सुझावों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोई निर्णय लेगीं. ताकि चुनाव से पहले दिल्ली में संगठन को फिर से मजबूत किया जा सके, गौरतलब है कि शीला दीक्षित की मृत्यु के बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा हुआ है और अब कुछ ही महीनों में विधानसभा के चुनाव होने है. 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीदिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन