कर्नाटक: भाजपा द्वारा राहुल गांधी की अयोग्यता घोषित किये जाने के खिलाफ कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह प्रदर्शन, बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में काला कपड़ा मुंह पर बांधे दिखें कार्यकर्ता

By अनुभा जैन | Updated: July 12, 2023 17:26 IST2023-07-12T17:19:44+5:302023-07-12T17:26:27+5:30

कर्नाटक कांग्रेस ने राहुल गांधी को आयोग्य ठहराए जाने पर आज विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है। बेंगलुरु में तमाम कार्यकर्ताओं ने मौन सत्याग्रह किया।

Congress holds silent satyagraha by tying black cloth at Freedom Park in Bengaluru against Karnataka BJP's disqualification of Rahul Gandhi | कर्नाटक: भाजपा द्वारा राहुल गांधी की अयोग्यता घोषित किये जाने के खिलाफ कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह प्रदर्शन, बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में काला कपड़ा मुंह पर बांधे दिखें कार्यकर्ता

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

बेंगलुरु: भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता घोषित किये जाने के खिलाफ, कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी विरोध स्वरूप बेंगलुरु शहर के फ्रीडम पार्क में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी केपीसीसी द्वारा मौन सत्याग्रह आयोजित किया गया है।

आयोजित मौन विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद, मंत्री प्रियांक खड़गे, सरकारी मुख्य सचेतक सीएम अशोक और कई अन्य लोगों ने भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने मौन विरोध स्वरूप मुंह पर काला कपड़ा बांधा।

यहां यह बताना जरूरी है कि गुजरात बीजेपी के मंत्री मौनेश मोदी ने राहुल गांधी पर उनके ’मोदी सरनेम’ वाले बयान को लेकर आपराधिक मानहानि का मुकदमा किया था। इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और यह मौन विरोध आज देशभर में हो रहा है।

दूसरी ओर, पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में बीजेपी विधायकों ने बेंगलुरु में विधान सौधा की गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल से राज्य सरकार को नोटिस जारी करने का आग्रह किया, जिसमें कहा गया कि कर्नाटक में कानून व्यवस्था खराब हो गई है। उन्होंने विधान सौधा से राजभवन तक विरोध मार्च निकाला और राज्यपाल को अपनी याचिका सौंपी।

Web Title: Congress holds silent satyagraha by tying black cloth at Freedom Park in Bengaluru against Karnataka BJP's disqualification of Rahul Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे