लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने उत्तराखंड के श्रीनगर में निकाली जनाक्रोश रैली

By भाषा | Updated: March 15, 2021 00:43 IST

Open in App

देहरादून, 14 मार्च उत्तराखंड में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता और भाजपा की जनता से 'वादाखिलाफी' के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को पौडी जिले के श्रीनगर में जनाक्रोश रैली निकाली तथा जनसभा की।

हालांकि, इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश बेहोश हो गईं।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि ह्रदयेश को निकटवर्ती देवप्रयाग में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घंटे के बाद वह स्वस्थ हो गयीं। उन्होंने बताया कि वह रक्तचाप कम जो जाने के कारण बेहोश हुई थीं।

इससे पहले, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर हुई इस जनाक्रोश रैली में इंदिरा ह्रदयेश के अलावा पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव सहित किशोर उपाध्याय और मनीष खंडूरी तथा अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देवप्रयाग के दर्शन कर भगवान राम से जन विजय की कामना करते हुए यात्रा आरम्भ किया।

जनाक्रोश रैली के दौरान रामलीला मैदान तथा गोला बाजार में आयोजित विशाल सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा महंगाई, बेईमानी व बेरोजगारी को नियंत्रित करने में न सिर्फ पूरी तरह असफल रही, बल्कि इनके संवर्धन में संलिप्त रही |

उन्होंने कहा, ' चाहे लोकायुक्त की नियुक्ति का प्रकरण हो, या घोटालों की जाँच का, सरकार हमेशा टालमटोल करती दिखी |'

उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे युवाओं को रोजगार दिलाने में असफल रही और यही नहीं, पहले से मौजूद रोजगार के अवसर भी उसने समाप्त कर दिए गए।

सिंह ने कहा कि महंगाई ने तो आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है और आज पेट्रोल, डीज़ल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं |

रैली में उमड़े जनसैलाब से उत्साहित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती जनता ने शुरू कर दी है और लोगों का कांग्रेस के प्रति यह सहयोग व समर्थन निश्चित ही उत्तराखंड के लिए एक नया सवेरा लेकर आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल