लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का दावा,  प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर हो रही है वाड्रा के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई

By भाषा | Updated: December 9, 2018 00:42 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, ' हमारे प्रधानमंत्री को लग रहा है कि एक्जिट पोल शही है और वह बौखलाए हुए हैं। विपक्ष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट वड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर ईडी से छापेमारी की है।रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में सिब्बल ने दावा किया, 'वड्रा के दफ्तर ईडी के लोग पहुंच जाते हैं। अपनी पहचान नहीं बताते हैं। दफ्तर तोड़ देते हैं।

कांग्रेस ने रॉबर्ट वड्रा के शहयोगियों के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की छापेमारी को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी के इशारे पर वड्रा के खिलाफ गैरकानूनी कार्रवाई की जा रही है।पार्टी ने यह भी कहा कि अगर एक्जिट पोल से 'बौखलाकर' सरकार इस तरह की बदले की कार्रवाई कर रही है तो 11 दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि वड्रा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के दामाद हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं से कहा, ' हमारे प्रधानमंत्री को लग रहा है कि एक्जिट पोल शही है और वह बौखलाए हुए हैं। विपक्ष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। विपक्ष पर झूठे आरोप लगाने का काम हर जगह हो रहा है।' उन्होंने सवाल किया, 'प्रधानमंत्री जी,आपके कार्यकाल में ऐसा हो क्यों हो रहा है। एक्जिट होने पर क्या होगा?" पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल और रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में सिब्बल ने दावा किया, 'वड्रा के दफ्तर ईडी के लोग पहुंच जाते हैं। अपनी पहचान नहीं बताते हैं। दफ्तर तोड़ देते हैं।

अलमारियों और केबिन को तोड़ देते हैं। क्या ईडी के लोग बिना कानून और वारंट के किसी के घर जा सकते हैं? " उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने खुद कार्ति चिदंबरम को जेल भेजने की बात की। प्रधानमंत्री कौन होते हैं जेल भेजने वाले? इसका मतलब साफ है कि यह सब प्रधानमंत्री खुद करवा रहे हैं। यह काम वड्रा के खिलाफ हो रहा है। आंध्र प्रदेश में हो रहा है और बंगाल में हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'कानून प्रवर्तन एजेंसियां गुंडागर्दी करने लगें तो इनसे कौन पूछताछ करेगी। जब प्रधानमंत्री की शह मिले तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई कौन करेगा?' इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक विरोधियों से लड़ने के लिए सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को ‘बंधुआ मजूदर’ बना दिया है।गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लिए जाने की जांच के संबंध में शुक्रवार को रॉबर्ट वड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर छानबीन की कार्रवाई की। प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि वड्रा के शहयोगियों के खिलाफ छानबीन की कार्रवाई रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लेने के संबंध में गयी है।

टॅग्स :कांग्रेसरॉबर्ट वाड्रानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया