लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस आलाकमान जल्द ही जरूरी कदम उठाएगा : पायलट

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:40 IST

Open in App

जयपुर, 21 जुलाई राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों को लेकर वह पार्टी आलाकमान के सम्पर्क में हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आलाकमान शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।

पायलट ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ राजस्थान के संबंध में जो मुद्दे उठाये गये थे उनपर गहराई से चर्चा की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सरकार और संगठन की बेहतरी के लिये कदम उठा रही है। हम आलाकमान के सम्पर्क में हैं और मुझे विश्वास है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जो भी आवश्यक है वह कदम उठाने है जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह हम सभी पार्टी नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है कि पार्टी सत्ता में बरकरार रहे और इस संबंध में सुझाव दिये है।

उन्होंने कहा कि ‘‘ इस संबंध में सुझाव दिये गये थे। हमने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में बातचीत की है। कमेटी ने संज्ञान लिया है और एक कमेटी का गठन किया गया था जिसकी बैठके हुई है। मुझे विश्वास है कि पार्टी आलाकमान आने वाले समय में उचित निर्णय लेगा जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षओं को पूरा किया जा सकेगा।’’

पायलट और 18 अन्य विधायकों ने पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। एक महीने तक चले राजनीतिक संकट के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस मामलें के समाधान के लिये एक कमेटी का गठन किया गया था।

पायलट ने कहा,‘‘ जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी को इतना कुछ दिया है उन्हें उनके प्रयासों के अनुपात में राजनीतिक इनाम मिलना चाहिए। यह किसी पद के बारे में नहीं है। हम कांग्रेस के परिवार का विस्तार करना चाहते है। नए लोगों को जोड़ा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल