लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में पंजाब को लेकर चला बैठकों का दौर, जल्द समाधान निकालने को लेकर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून कांग्रेस की पंजाब इकाई में कलह को दूर करने के मकसद से मंगलवार को यहां पार्टी में मैराथन बैठकों का दौर चला और जल्द समाधान निकालने तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर उतरने की जरूरत पर जोर दिया गया।

एक तरफ, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति के साथ तीन घंटे से अधिक समय तक मंत्रणा की तो दूसरी तरफ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर पंजाब के कई नेताओं के साथ मंथन किया।

इस पूरी कवायद से अवगत पार्टी के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सभी नेताओं की यही राय है कि जल्द समाधान निकाला जाए और चुनाव की तैयारियों में लगा जाए। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व यही चाहता है कि विधानसभा चुनाव में पूरी पार्टी एकजुट होकर उतरे।’’

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में अमरिंदर ने समिति के सदस्यों के साथ लंबी बैठक की। खड़गे इस समिति के प्रमुख हैं। खड़गे के अलावा कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल इस समिति में शामिल हैं।

समझा जाता है कि इस बैठक में कलह दूर करने के फार्मूले पर विचार करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर उतरने की तैयारी पर चर्चा हुई।

उधर, राहुल गांधी के आवास पर प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने उनसे मुलाकात कर राज्य में पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा की।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सांसद रवनीत बिट्टू ने कहा, ‘‘इस पूरी कवायद में एक सीधी बात यह है कि 2022 के चुनाव में कैसे जाएं...उम्मीद है कि एक हफ्ते में चीजें ठीक हो जाएंगी।’’

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर इतनी चर्चा हो रही है। राहुल गांधी ने सोमवार को भी पंजाब के कुछ नेताओं से मुलाकात की थी।

गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन दिनों सिद्धू एक बार फिर से मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं। विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व अमरिंदर सिंह के चेहरे के साथ चुनाव में उतरने का पक्षधर है, हालांकि साथ ही वह सिद्धू को भी साथ लेकर चलना चाहता है।

सूत्रों की मानें तो सिद्धू अब भी सरकार में नेतृत्व परिवर्तन पर जोर दे रहे हैं, लेकिन पार्टी की ओर से उन्हें संगठन में ‘सम्मानजनक स्थान’ की पेशकश के साथ मनाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस में पंजाब को लेकर अगले कुछ दिनों तक बैठकों और मुलाकातों का सिलसिला चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया