लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा- कांग्रेस ने आज तक अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक ही माना

By भाषा | Updated: October 16, 2019 05:49 IST

सतीश पूनिया ने कहा कांग्रेस ने कश्मीर में घृणा और बंटवारे के बीज बोए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने 70 वर्षों से चली आ रही कश्मीर समस्या का 48 घंटे के अंदर ही समाधान कर दिया। अब कश्मीर में रोजगार व पर्यटन बढ़ेगा और वहां पर शांति कायम होगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुसलमानों को लेकर कांग्रेस का नजरिया हमेशा सिर्फ वोट बैंक ही रहा है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आजादी यूं ही नहीं मिली, इसके लिए भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, अश्फाक उल्ला खां आदि जैसी अनेक शहादतें हुईं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुसलमानों को लेकर कांग्रेस का नजरिया हमेशा सिर्फ वोट बैंक ही रहा है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करती है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूनियां ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक लूट और झूठ की ही राजनीति की है जबकि भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के काल से लेकर मोदी सरकार-2 तक अल्पसंख्यकों के विकास के लिए अनेक कार्य कर भरोसा मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि आजादी यूं ही नहीं मिली, इसके लिए भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, अश्फाक उल्ला खां आदि जैसी अनेक शहादतें हुईं। कांग्रेस ने हमेशा से ही वोट बैंक की राजनीति की है, आजादी के बाद से ही अल्पसंख्यक तबका तालीम और इज्जत के लिए लड़ता रहा, इस देश में मुसलमानों के लिए किसी ने काम किया तो वह अटल बिहारी वाजपेयी जी और नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। राजस्थान में भी भैरोसिंह जी शेखावत और वसुन्धरा राजे जी ने बिना किसी भेदभाव के हालात बदलने का काम किया है।

पूनिया ने कहा कांग्रेस ने कश्मीर में घृणा और बंटवारे के बीज बोए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने 70 वर्षों से चली आ रही कश्मीर समस्या का 48 घंटे के अंदर ही समाधान कर दिया। अब कश्मीर में रोजगार व पर्यटन बढ़ेगा और वहां पर शांति कायम होगी। कश्मीर हिन्दुस्तान का सिरमौर बनकर खड़ा होगा।

उन्होंने कहा समय बदल रहा है, नीयत बदल रही है और माहौल भी बदल रहा है। इस बदलाव से अल्पसंख्यकों में हौसला और विश्वास भी बढ़ा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वो भारतवासियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत कहे जा सकते है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया