लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को 'मलाई' खाने की आदत, लेकिन मोदी सरकार ने 'लीकेज’ बंद कर दी है : नड्डा

By भाषा | Updated: September 28, 2021 00:06 IST

Open in App

देहरादून, 27 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस को 'मलाई' खाने की आदत है लेकिन केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने अलग—अलग होने वाली 'लीकेज’ बंद कर दी है।

यहां भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को वर्चुअली संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि एक रुपए में से केवल 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते हैं लेकिन कांग्रेस सरकार इस 'लीकेज' को बंद नहीं कर पाई क्योंकि उन्हें मलाई खाने की आदत है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा की मोदी सरकार ने इस 'लीकेज’ को बंद कर दिया है।

नड्डा ने कहा कि भाजपा देश की मातृशक्ति को सामर्थ्यवान और सबल बनाना चाहती है और यह हमारी प्राथमिकता है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए मोदी सरकार ने तीन तलाक के संबंध में कानून बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रथा (तीन बार तलाक बोलकर तलाश लेने की) बहुत से इस्लामिक देशों जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया में नहीं थी।

उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास पुराण तथा अन्य प्रभावशाली ग्रंथ मातृशक्ति की विशिष्टता की चर्चा करते रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम आज ‘लेडीज़ फर्स्ट’ की बात करते हैं लेकिन हमारे यहां गौरीशंकर, सीताराम, राधाकृष्ण जैसे शब्द सदियों से प्रचलित हैं जो इस बात का प्रतीक हैं कि हमारे देश में मातृशक्ति विशेष सम्मानित रही है।

देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली रानी लक्ष्मीबाई सहित हजारों मातृशक्ति को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास की इन महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में अब तक सबसे अधिक महिलाओं की संख्या है जो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी बौद्धिक क्षमता का सदुपयोग संगठन के लिए करना चाहिए।

इस अवसर पर नड्डा ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मातृशक्ति के माध्यम से हमारी योजनाएं जनता तक पहुंचेगी और इनका लाभ आम आदमी को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे