लाइव न्यूज़ :

'कांग्रेस के पास गठबंधन सरकार बनाने का अच्छा मौका, NDA की वापसी में हैं कई अड़चनें'

By भाषा | Updated: February 21, 2019 19:04 IST

फिच सॉल्यूशंस ने ‘राजनीतिक जोखिम विश्लेषण: भारतीय चुनावों से खंडित जनादेश और कमजोर नीति निर्माण माहौल मिलने की संभावना’ शीर्षक रपट में कहा है कि अप्रैल-मई में संभावित आम चुनावों के बाद बनने वाली सरकार गठबंधन सरकार हो सकती है। इससे मौजूदा सरकार की नीतियों को जारी रखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Open in App

फिच समूह की शोध इकाई फिच सॉल्यूशंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले आम चुनावों में कांग्रेस के पास गठबंधन सरकार बनाने का ‘बढ़िया अवसर’ है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सामने वापसी के रास्ते में कई अड़चनें हैं।

फिच सॉल्यूशंस ने ‘राजनीतिक जोखिम विश्लेषण: भारतीय चुनावों से खंडित जनादेश और कमजोर नीति निर्माण माहौल मिलने की संभावना’ शीर्षक रपट में कहा है कि अप्रैल-मई में संभावित आम चुनावों के बाद बनने वाली सरकार गठबंधन सरकार हो सकती है। इससे मौजूदा सरकार की नीतियों को जारी रखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

रपट के अनुसार, ‘‘फिच सॉल्यूशंस में हमारे बीच इस बात पर आम सहमति बनी है कि आगामी चुनाव के बाद भाजपा अगली सरकार बना सकती है। वही हमारा यह भी मानना है कि भाजपा और सरकार बनाने में अहम भूमिका रखने वाली पार्टियों के बीच बनी दरार के चलते कांग्रेस के पास भी गठबंधन सरकार बनाने का एक उपयुक्त मौका होगा।’’ 

रपट में कहा गया है कि कई कारणों से सत्ताधारी राजग सरकार के वापस चुने जाने में चुनौतियां हैं। इसमें भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए समर्थन में कमी आना, नवंबर-दिसंबर 2018 में तीन अहम राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार होना और कृषि क्षेत्र में असंतोष शामिल है।

वित्त वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में सरकार ने सार्वजनिक व्यय बढ़ाने के कई प्रावधान किए हैं जिसमें किसानों को न्यूनतम आय उपलब्ध कराना शामिल है। यह कांग्रेस के राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कृषि ऋण माफी से पार पाने के लिए किया गया है।

रपट में यह भी कहा गया है कि 14 फरवरी को कश्मीर में भारतीय जवानों पर किया गया आतंकी हमला भाजपा के लिए समर्थन जुटाने का एक अच्छा मौका है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह