लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सरकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान, विरासत को तवज्जो नहीं दिया : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पिछली कांग्रेस सरकारों पर राजनीतिक और वंशवादी कारणों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान और विरासत को तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया।

सिंह यहां नॉर्थ ब्लॉक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके योगदान पर एक डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अपने गुमनाम नायकों के गौरव को बहाल करने तथा इतिहास द्वारा विभिन्न वजहों से उनके साथ किए गए अन्याय को दूर करने का एक अवसर है।

सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहेब आंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सरदार पटेल सहित गुमनाम नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को पुनर्जीवित करने और उनके बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋणी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नायकों के बलिदानों और उपलब्धियों को राजनीतिक और वंशवादी कारणों से उत्तरोत्तर कांग्रेस सरकारों द्वारा हमेशा "तवज्जो नहीं दिया गया।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि 'संकल्प से सिद्धि' की अगले 25 वर्षों की यात्रा निश्चित रूप से भारत को एक विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगी और इसलिए युवा पीढ़ी को राष्ट्र की सेवा में खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2023 तक चलने वाले समारोह में पांच स्तंभ होंगे - स्वतंत्रता संग्राम, 75 साल पर विचार, 75 साल पर उपलब्धियां, 75 साल पर कार्रवाई और 75 साल पर संकल्प। सिंह ने कहा कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग हर साल विभिन्न विषयों पर केंद्रित प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर