लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 2023 में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार : डोटासरा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 01:13 IST

Open in App

जयपुर आठ दिसंबर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर 2023 में फिर से राजस्थान में सरकार बनाएगी और 2024 में पार्टी कार्यकर्ता केन्द्र से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ ही संप्रग को सत्ता में स्थापित करेंगे।

डोटासरा ने जयपुर में आयोजित होने वाली मंहगाई हटाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सबसे ज्वलंत मुद्दे मंहगाई को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पहली बार दिल्ली से बाहर जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की ‘मंहगाई हटाओ रैली’ आयोजित की जा रही है।

डोटासरा ने केन्द्र सरकार पर वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी आम चुनावों में राजग की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित हुए थे तो उन्होंने देश की जनता से मंहगाई कम करने, भ्रष्टाचार मिटाने, बेरोजगारी समाप्त करने, नकली मुद्रा समाप्त करने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने के वादे किये थे लेकिन सात साल बाद भी उन्होंने जनता के सामने अपने काम-काज का हिसाब पेश नहीं किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कहा कि जिस प्रकार राहुल गॉंधी केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संसद व उसके बाहर लड़ाई लड़ रहे हैं उससे प्रेरणा पाकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने हेतु अपने दायित्व का निर्वहन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां