लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 23:48 IST

Open in App

जयपुर, 29 जुलाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि साल 2023 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस विधायकों से 'भूलो, माफ करो और एक होकर चलो' की नसीहत देते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के लिए विधायक कोष की रोकी गई तीन करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री गहलोत बृहस्पतिवार रात अपने निवास पर कांग्रेस व समर्थक विधायकों की अनौपचारिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। ये विधायक मुख्यमंत्री की ओर से दिए रात्रि भोज में शामिल होने वहां पहुंचे थे।

गहलोत ने विधायकों को कहा, '' इसी तरह से काम चलते रहेंगे आप यह विश्वास रखिये... आप लोग भी जीत कर आयेंगे और 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।''

विधायकों को 'भूलो, माफ करो और एक होकर चलो' की नसीहत देते हुए गहलोत ने कहा कि वह सबके अभिभावक बनकर काम करेंगे और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

बैठक का संचालन कर रहे मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बताया कि गहलोत ने अपने भाषण में कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा और अभी भी कहता हूं मैं सबका अभिभावक बन कर काम करूंगा। आप मांगते मांगते थक जाओगे लेकिन मैं देता देता नहीं थकूंगा जितने काम मुझसे करवाना चाहते हो करवा लो आप।''

उन्होंने कहा कि गहलोत ने विधायक कोष की रोकी गई तीन करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने कहा कहा कि विधायक अपने पांच करोड़ के कोष में से दो करोड़ को प्राथमिकता से स्वास्थ्य क्षेत्र में लगा सकेंगे और तीन करोड़ रुपये विकास के अन्य कामों पर खर्च कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने विधायकों से ढाई साल के अपने कार्यकाल में हुए कामों की बुकलेट छपवाने और जनता में बांटने को कहा।

राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने कहा, ‘‘ मैंने सरकार और विधायकों का ऐसा शानदार कामकाज और कहीं नहीं देखा।’’ माकन के अनुसार, सब लोगों ने सरकार की तारीफ की।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल व हजारों की संख्या में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस महासचिव व पार्टी के राजस्थान प्रभारी माकन ने यहां कांग्रेस व समर्थक विधायकों से फीडबैक लेने का काम बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया। अब वे अपनी रिपोर्ट नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे।

जोशी के अनुसार, माकन बुधवार और बृहस्पतिवार को कांग्रेस व समर्थक 120 विधायकों में से 115 विधायकों से मिले। विधायक दिव्या मदेरणा अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पाईं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि विधायकों से चर्चा के तहत माकन ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 49 विधायकों से आमने सामने, एक एक कर चर्चा की। माकन बुधवार को पहले दिन वह 66 विधायकों से मिले थे और दो दिन में उन्होंने कुल मिलाकर 115 विधायकों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को माकन प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शुक्रवार को गहलोत की ओर से पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को दिन में भोज दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे