लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सरकार ने किसानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया: आप नेता

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलतार सिंह संधवां ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों से किए गए वादों को कभी पूरा नहीं किया और उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।

आप की किसान शाखा के अध्यक्ष संधवां ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तरह चरणजीत चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार ने भी न तो किसानों का कर्ज माफ किया और न ही उन्हें फसल के नुकसान का “मुआवजा” दिया।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस सरकार ने किसानों से किए अपने वादों को कभी पूरा नहीं किया और उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।''

संधवां ने मांग की कि चन्नी सरकार उन किसानों को पूरा मुआवजा दे, जिनकी फसल हाल ही में हुई बारिश और कीटों के हमले से खराब हुई है।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण धान में नमी की मात्रा में छूट दी जानी चाहिए ताकि किसानों को अनाज मंडियों में परेशानी का सामना न करना पड़े।

संधवां ने दावा किया कि धान की खरीद करने वाली सरकारी एजेंसियां ​​नमी की अधिक मात्रा के बहाने फसल नहीं उठा रही हैं और किसानों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

संधवां ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर केंद्र सरकार पर नमी की मात्रा को लेकर ढील देने का दबाव बनाएं।

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे किसानों की चिंताओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहीं।

उन्होंने कहा, ''ये सरकारें केवल किसानों के नाम पर बड़े-बड़े दावों तक सीमित हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान से इनका कोई लेना-देना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं