लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की कांग्रेस सरकार सिर्फ दोषारोपण की सरकार है : अरूण सिंह

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:52 IST

Open in App

जयपुर, 16 मई भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कोरोना प्रबंधन को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ दोषारोपण की सरकार है।

सिंह ने रविवार को संवाददाताओं से ऑनलाइन बातचीत में वेंटिलेटर्स को लेकर राज्य सरकार के आरोपो को खारिज करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से राज्य को दिये गये वेंटिलेटर्स में से 1600 से अधिक सही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वेंटिलेटर्स की ऑडिट की बात कही है उससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि जानबूझकर गहलोत सरकार पीएम केयर्स फंड से मिले वेंटिलेटर को काम में नहीं लिया और कई लोगों की जान चली गई, इसके लिए राज्य सरकार ही दोषी है।

सिंह ने कहा कि राजस्थान को केंद्र सरकार ने पर्याप्त मात्रा में 435 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन किया है लेकिन सरकार उसे समय रहते नहीं उठा पा रही है।

उन्होंने कहा कि आवंटित ऑक्सीजन गैस को लाने और वितरण का काम राज्य सरकार का है ऐसे में ऑक्सीजन की कमी के लिए केंद्र को दोषी ठहराना किसी भी तरह सही नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने लिये पैसे दे दिए था, लेकिन प्रदेश सरकार 16 ऑक्सीजन संयंत्र नहीं लगा पाई।

सिंह ने गहलोत सरकार से पूर्व में घोषित किसानों का कर्ज तत्काल माफ करने, राज्य के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने और बिजली के बिलों के स्थाई शुल्क माफ करने के साथ राज्य में जिन गरीबों के घरों में कोरोना से मौत हुई है, उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos