लाइव न्यूज़ :

दलितों पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण दे रही है कांग्रेस सरकार : लाल सिंह

By भाषा | Updated: September 13, 2021 15:21 IST

Open in App

जयपुर, 13 सितंबर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राजस्‍थान में कानून- व्यवस्था को लेकर सोमवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला और कहा कि राज्य में कानून- व्यवस्था ठप हो गई है।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता गहरी नींद में सोये हुए हैं, प्रशासन हठधर्मिता पर उतरा हुआ है।'’ उन्होंने कहा, ‘'जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां अत्याचारों को रोकने के लिये प्रभावी काम किया गया है।’’

उन्होंने राज्य सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘राज्य सरकार दलितों पर अत्याचार करने वाले अपराधियों को संरक्षण देती है। हर सामूहिक बलात्कार के बाद सरकार मौन साधती है और प्रशासन निष्क्रिय रहता है। कांग्रेस नेता अपनी सरकार के पापों को छुपाने के कार्य कर रहे हैं।’’

उन्होंने राज्य के थानों में बलात्कार की कथित घटनाओं पर कहा, ‘'जब रक्षक ही भक्षक हो जायेगा तो जनता की रक्षा कौन करेगा।'’

इस अवसर पर एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और बुलंदशहर से सांसद डॉ. भोला सिंह भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 3rd T20I: 2025 में खेले 20 मैच और जीते 15, हार्दिक के 100 विकेट, वरुण ने पूरे किए 50 विकेट और अभिषेक शर्मा के टी20 में 300 छक्के पूरे

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

क्रिकेटIND Vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत 7 विकेट से जीता, सीरीज में 2-1 से आगे

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतWho is Nitin Nabin? कौन हैं नितिन नबीन, जिन्हें बनाया गया है भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतNitin Nabin: नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारत“मुंबई के खजाने को लूटने वाले रहमान डकैत” कौन है?, एकनाथ शिंदे ने कहा-‘धुरंधर महायुति’ गठबंधन देगा जवाब?

भारतबिहार से पहले भाजपा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के प्रभारी, 12वीं पास?, नितिन नबीन को बनाकर भाजपा ने सबको चौंकाया

भारतलद्दाख मोर्चे पर अब भारतीय सैनिकों का मुकाबला चीनी रोबोट सिपाहियों से, एलएसी पर तैनात रोबोट सिपाही

भारतबिहार में बिजली उपभोक्ता हैं बेहाल, अभियंता से लेकर प्रबंध निदेशक तक हैं खुशहाल, उपभोक्ता पीस रहे हैं बदहाली की चक्की में